फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला मिल के विस्तारीकरण की जांच, क्षमता के अनुसार पेराई नहीं कर रही मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम पवन कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने रमाला शुगर मिल का निरीक्षण किया। शुगर मिल प्रबंधक को निर्देश दिए कि नए प्लांट का कार्य तीव्रता के साथ पूर्ण किया जाए। नए पेराई सत्र से किसानों को लाभ मिलेगा। डीएम ने किसानों के लिए सुविधाएं करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान पेराई सत्र में चीनी मिल क्षमता के अनुसार पेराई नहीं कर रही है, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

रमाला प्लांट का विस्तारीकरण का कार्य प्रगति पर है। शुगर मिल की पेराई क्षमता 2500 टीसीडी से बढ़ाकर 5000 टीसीडी कराने का कार्य चल रहा है। इस प्रकार इस शुगर मिल की क्षमता वृद्धि होने के कारण आसपास के गन्ना किसानों को लाभ मिल सकेगा। डीएम पवन कुमार ने मिल प्रबंधक विनोद कुमार को नए सेंटर चिन्हित करने के आदेश दिए। पारदर्शिता बनी रहनी चाहिए। शुगर मिल में क्षमता वृद्धि के साथ 27 मेगावाट का पावर प्लांट भी लगाया जा रहा है। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के लिए कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि चालू सत्र में प्रतिदिन 2500 टीसीडी के सापेक्ष मात्र 1700 टीसीडी पेराई करने पर मिल प्रबंधक से नाराजगी व्यक्त कर कहा कि पेराई पूरी क्षमता के साथ की जानी चाहिए। मिल प्रबंधक द्वारा गर्मी के कारण क्षमता प्रभावित होने की बात कही, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई।
डीएम ने कहा कि हर हाल में क्षमता अनुसार पेराई की जाए। नियमानुसार भुगतान की पारदर्शिता पूर्ण कार्रवाई की जाए। यह भी निर्देश दिए कि कार्य मजबूत व मानक के अनुसार होना चाहिए। नए प्लांट कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए। यह भी निर्देश दिए कि जिन किसानों का गन्ना भुगतान नहीं हो पाया है उनका तत्काल भुगतान कराया जाए, जिससे कि किसान को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। गन्ना भुगतान समय सीमा के अंतर्गत हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें