बड़ौत (बागपत)। मलकपुर गांव में शनिवार को आयोजित समारोह में उप्र संयुक्त कृषि व टेक्नालाजी प्रवेश परीक्षा में एमवीएससी में प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले वैभव आर्य पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी मलकपुर को सम्मानित किया गया। खुशी जताने वालों में तनक बाला, जयवीर सिंह, इंदु, दिशांत तोमर, आदित्य तोमर, दुष्यंत तोमर, सारंग तोमर आदि शामिल रहे।