दोघट (बागपत)। भैंसाना चीनी मिल अधिकारियों ने कृषि विशेषज्ञों की टीम के साथ चौगामा क्षेत्र में गन्ने की फसल का निरीक्षण किया। इस दौरान गन्ने की फसल में कई बीमारियां मिलीं। साथ ही फसल के बचाव के बारे में किसानों को बताया।
भैंसाना चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर से आए कृषि विशेषज्ञ डॉ. अवधेश डागर और डॉ. अरुण चौहान के साथ क्षेत्र के गांव भड़ल, धनौरा, दाहा, दोघट, आदमपुर, इदरीशपुर, टीकरी, मौजिजाबाद नांगल, बामनौली, निरपुड़ा आदि गांवों के जंगल में गन्ने की फसलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि विशेषज्ञों की टीम को गन्ने की फसल की पेड़ी फसल में कंडवा रोग एवं अन्य बीमारी मिली है। इस दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को गन्ने की फसल को कीट से बचाव की भी जानकारी दी।