छपरौली (बागपत)। तिलवाड़ा गांव में हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर बच्चों ने पौधरोपण किया। वहीं पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। आरआरडी उपाध्याय ने बताया कि पेड़-पौधे जीवन के लिए बेहद जरूरी है। सभी को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इससे जीवनदायनी ऑक्सीजन शरीर को प्राप्त होती है। पंडित युगुल किशोर, कन्हैया, बोबी, युवराज सूर्या, कार्तिक, प्रिया, आरूचि, डोली, रूबी, बेबी, मणी, सोनिया उपस्थित रहे।