फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को गोली मारने का मामला अनुसूचित आयोग पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की लड़की को गोली मारने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लिया। डीएम और एसपी को चार बिंदुओं पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। वहीं कार्रवाई से आयोग को भी अवगत कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 मई को अनुसूचित जाति की एक लड़की को छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने मामले पहुंचा और आयोग के अध्यक्ष राम शंकर कठेरिया ने खुद इसका संज्ञान लिया। इस संबंध में कार्रवाई के लिए आदेशित किया। आयोग के सहायक निदेशक तरुण खन्ना ने डीएम और एसपी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। बताया कि दो साल से आरोपी युवक परेशान कर रहा था। थाने में मामला दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने निर्देश दिए कि मामले को गंभीरता से देखते हुए प्रकरण में तुरंत कार्रवाई कराई जाए। घटना में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराते हुए पीड़ित परिवार को समुचित सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध कराएंगे। पीड़ित को मुफ्त चिकित्सा उपचार कराने के साथ ही साथ उसके नियमानुसार आर्थिक सहायता भी दिलाई जाएगी। जब आरोपी द्वारा दो वर्ष से पीड़ित के परिवार को तंग और परेशान, उत्पीड़ित किया जा रहा था तो स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की इसका संज्ञान लेंगे। जल्द आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर आयोग को भी प्रकरण की स्थिति से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें