फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे के नौ खिलाड़ियों ने बेल्ट परीक्षा पास की, स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। उतर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन और ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से लखनऊ में कलर बेल्ट और ग्रेडिंग परीक्षा 26 और 27 जून तक चली। कस्बे के नौ खिलाड़ियों ने परीक्षा पास की। परीक्षा पास करके लौटे खिलाड़ियों का खेल प्रेमियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव कोच साजिद खान ने बताया कि लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई परीक्षा में जिले के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसमें ब्लैक बेल्ट परीक्षा में आकाश शर्मा, देवांश सैनी, आर्यन शर्मा, सुहैल आलम ने परीक्षा पास की । कलर बेल्ट परीक्षा खुशबू, मीनाक्षी, रिवांश, ध्रुव, प्रशांत ने पास की। कस्बा अमीनगर सराय में पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। कोच ने बताया कि सभी खिलाड़ी हैदराबाद में होने वाले द्वितीय इंडिया ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। पारूल, निखिल, आशीर्वाद, आशीष ने भी परीक्षा पास करने वाले खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें