फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी और यादव मोहल्लों में जयंत चौधरी को मिले बंपर वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा के सत्यपाल सिंह ने 1012 वोटों से बढ़त ली। हालांकि बसपा व सपा की परंपरागत वोट गठबंधन को ही मिली। एससी और यादव मोहल्लों में जयंत चौधरी को बंपर वोट मिले।
खेकड़ा नगर पालिका क्षेत्र में शहर की राजनीति भी लोकसभा चुनावों में पूरे रंग पर रही। पालिका चुनावों में बटे मतदाता लोकसभा चुनाव में भी बंटे दिखाई दिए। महा गठबंधन के जयंत चौधरी को शहर में 9453 वोट मिले, वही सत्यपाल सिंह को 10465 मत मिले। यह अंतर 1012 वोट का रहा। शहर के कुल 38 में से 22 बूथ पर बीजेपी को, जबकि 16 बूथ पर महा गठबंधन को जीत मिली। सपा के परंपरागत यादव मोहल्ले में गठबंधन को 476 व बीजेपी को 291 वोट मिले। वही बसपा के परंपरागत अनुसूचित जाति समाज के मोहल्ले के चार बूथ पर बीजेपी को 587 व महागठबंधन को बंपर रूप में 1398 वोट मिले। बीजेपी को खेकड़ा शहर स्थित जैन इंटर कालेज, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज, कन्या जूनियर स्कूल गोशाला के पास, गांधी इंटर कॉलेज, शहीद धर्मवीर सिंह स्कूल, प्राथमिक स्कूल बाबा काले सिंह मंदिर के समीप, और एमएम डिग्री कॉलेज मतदान केन्द्रों पर जीत मिली है। महा गठबंधन को जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज नगर पालिका के सामने, हरिजन चौपाल व विजय नगर चौपाल, एमएम इंटर कॉलेज और अहिरान चौपाल मतदान केंद्रों पर जीत मिली है।
विज्ञापन


राज्यपाल सतपाल मलिक के ग्राम हिसावदा में बीजेपी को मिली जीत
खेकड़ा।
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सतपाल मलिक के गांव में बीजेपी को जीत मिली, हालांकि कई नेता अपने गांव में अपनी पार्टी को जीत नहीं दिला सके।
बागपत विधानसभा के मतदाताओं ने बीजेपी के डॉ. सत्यपाल सिंह को बढ़त देकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सतपाल मलिक के गांव हिसावदा में बीजेपी को1773, महा गठबंधन को1366 वोट मिले हैं। सपा नेता के गांव हसनपुर मसूरी में बीजेपी को 447 व महा गठबंधन को 410, मवी कलां गांव में बीजेपी को 1516 व महा गठबंधन को1205, ग्राम सुन्हैडा में बीजेपी को1899 व महा गठबंधन को 930, ग्राम बसी गांव में बीजेपी को 1997 व गठबंधन को 1068, ग्राम घिटौरा में बीजेपी को 2660 के मुकाबले महा गठबंधन को मात्र 144 वोट ही मिले। वही सांकरौद गांव में बीजेपी को हार मिली। यहां गठबंधन को 1899 व बीजेपी को1246 वोट मिले। ग्राम फखरपुर में महा गठबंधन को1285 तो बीजेपी को1148 वोट मिले। ललियाना गांव में गठबंधन को 1235 और बीजेपी को 588, ग्राम मंसूरपुर में गठबंधन को 523 व बीजेपी को 220, ग्राम नंगला बड़ी में गठबंधन को 708 व बीजेपी को 451, ग्राम गौना में गठबंधन को 828 व बीजेपी को 715, मवी खुर्द में गठबंधन को 459 व बीजेपी को199 मत मिले। क्षेत्र के त्यागी व गूजर बिरादरी के गांवों में अधिकांश में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिली। वहीं मुस्लिम बाहुल्य रटौल गांव में महा गठबंधन का एकतरफा वर्चस्व रहा।
विज्ञापन

रटौल में महागठबंधन को बंपर 5961 वोट मिले। जबकि बीजेपी को मात्र 915 वोट से संतोष करना पड़ा। यह अंतर 5046 वोट का रहा। हालांकि जिस बालैनी क्षेत्र में अखिलेश यादव ने सभा की । वहां बालैनी कस्बे में महा गठबंधन को 67 वोट से शिकस्त मिली। यहां बीजेपी को 1892 और गठबंधन को1825 वोट मिले । ग्राम ढ़िकौली में भी महा गठबंधन का वर्चस्व रहा। यहां बीजेपी को 1451 मत से हार मिली। महा गठबंधन को 3154 के मुकाबले बीजेपी को1703 वोट मिले। यही कारण रहा कि 2014 में लाखों के अंतर से जीतने वाले डॉ. सत्यपाल सिंह की जीत का अंतर हजारों में रह गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें