फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में आरती व जूनियर वर्ग में सोनिया प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें रसायन विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्नों को प्रतियोगिता में शामिल किया। इसमें सीनियर वर्ग में आरती और जूनियर वर्ग में सोनिया प्रथम रही। बाद में विजेताओं को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रबंध समिति के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता का समय-समय पर आयोजन होता रहना चाहिए। इससे बच्चों का मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्ग विभाजित किए गए। प्रतियोगिता में रसायन विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया। ताकि छात्र-छात्राएं रसायन विज्ञान को अच्छी तरह समझ सके और पढ़ सके। उन्होंने बताया कि बच्चों के अंदर छिपे डर को बाहर निकालने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हेें अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना सिखाएं। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आरती प्रथम, मोनिका द्वितीय व धीरज तृतीय रहा। जबकि जूनियर वर्ग में सोनिया प्रथम, आशीष द्वितीय व पुष्पा तृतीय रही। विजेताओं को कॉलेज प्रबंध समिति के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें