फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती 2019: अभ्यर्थियों ने बड़ौत में डाला डेरा, जगह-जगह पुलिसफोर्स तैनात

Tue, 28 May 2019 10:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेना की भर्ती में शामली जनपद के अभ्यर्थियों ने नगर में डेरा डाल दिया है। हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे हैं। नगर की सभी धर्मशालाएं भर गई हैं। अभ्यर्थी दुकानों के आगे चबूतरों, सड़क किनारे, रेलवे स्टेशन पर रात काट रहे हैं। पुलिस ने अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


मंगलवार को शामली जनपद के हजारों की संख्या में अभ्यर्थी बड़ौत पहुंचने शुरू हो गए। रेलवे स्टेशन, भर्ती स्थल के आसपास अभ्यर्थियों ने डेरा डाल दिया है। बुधवार की सुबह ढाई बजे से शामली जनपद के पंजीकृत 8011 अभ्यर्थियों की सेना भर्ती के लिए दौड़ होगी। अभ्यर्थियों ने दुकानों के आगे, सड़कों के किनारे, रेलवे स्टेशन पर रात गुजार रहे हैं। नगर की सभी धर्मशालाएं भर गई हैं। सड़कों पर भी अभ्यर्थी रात भर घूमते नजर आएंगे। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। नगर में जगह-जगह फोर्स तैनात की गई है। रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। 

एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखकर सुरक्षा बढ़ाई गई है। नगर में मुख्य चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भर्ती स्थल के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने नगर वासियों से अपील की कि यदि किसी घर में अभ्यर्थी रुके हुए हैं तो पहले उनके बारे में पूरी जानकारी कर लें। इसके बाद ही उन्हें किराये पर कमरा दें। अभ्यर्थियों व उनके परिजनों ने नंबर, आईडी प्रूफ लेकर रखे। 
विज्ञापन


खुल गए अस्थाई ढाबे
भर्ती स्थल के आसपास अस्थाई ढाबे, जूस की दुकानें खुल गई हैं। इन पर दिन रात अभ्यर्थियों की भीड़ लग रही। हाथ ठेली पर ढाबे चल रहे हैं। जगह-जगह सड़क पर ही अभ्यर्थियों के लिए खाने की व्यवस्था उपलब्ध है। हथ ठेलियों पर अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें