दोघट (बागपत)। सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज, टीकरी में सोमवार को समर कैंप का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को रचनात्मक एवं शैक्षणिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें दोघट थाने ले जाकर पुलिस संबंधी जानकारी दिलाई।
समर कैप में छात्र-छत्राओं ने जमकर मौज मस्ती की। दोघट थाने में पहुंचकर पुलिस के कामकाज, दैनिक दिनचर्या, रिपोर्टिंग कक्ष, भोजनालय, ऑफिस और पुलिस कर्मियों के आवास भी देखे। उन्होंने पुलिस से सीधे संवाद किए। एसओ अजय शर्मा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि पुलिस की नजर पारखी होती है। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने आइसक्रीम का लुत्फ उठाया। डॉक्टर अमरीश तोमर ने उनको स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर प्रबंधक संजीव राठी, प्रधानाचार्य सलोनी हुड्डा आदि ने विचार व्यक्त किए।