बड़ौत (बागपत)।
लोकसभा चुनाव की मतगणना के नतीजे जानने के लिए सुबह से ही लोग टीवी से चिपके रहे। जगह-जगह टीवी पर नतीजे देखने वालों की भीड़ जमा रही। इस कारण अधिकांश सड़के सुनसान दिखाई दी।
बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव की मतगणना जैसे ही प्रात: आठ बजे शुरू हुई तो लोग चुनाव के नतीजे जानने के लिए टीवी पर चिपके रहे और नगर में जगह-जगह लोगों की भीड़ जमा रही, लेकिन बार-बार उतार-चढ़ाव को देखकर जहां कभी भाजपा तो कभी रालोदिया मायूस दिखाई दिए, इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लोग नतीजे देखने के लिए लोग उतावले रहे। बृहस्पतिवार को नतीजे आने तक लोग टीवी और मोबाइल देखते नजर आए। चुनाव परिणाम के कारण सड़कों पर वीरानी छाई रही। नगर में जगह-जगह चुनावी दौर की चर्चाएं देखने को मिली।