फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य समाज के मेधावी छात्र छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। अखिल भारतीय युवा वैश्य महासभा और महाराजा अग्रसेन सेवा समिति दोघट के संयुक्त तत्वावधान में वैश्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी राकेश जैन ने किया। कार्यक्रम में इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल के 11 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। राकेश जैन ने कहा कि वैश्य समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, हमें बस इन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए। समिति जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता ने सभी छात्र-छात्राओं को वैश्य गौरव से अलंकृत किया। समारोह की अध्यक्षता योग गुरु राजीव जैन ने की। संचालन अनिल गुप्ता ने किया। इसमें अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को ट्राफी व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में यश जैन, तनु जैन, ईशा गुप्ता, विवेक, प्रशंसा, विनीति, सिद्धि गुप्ता, हर्ष गुप्ता, आयुषमान, पंखुड़ी, वाणी आदि को सम्मानित किया। इसमें डॉ. राजीव गुप्ता, राकेश जैन, राजीव जैन, अनिल गुप्ता, आयुष अग्रवाल, सचिन गुप्ता, नितिन गुप्ता, अभिषेक जैन, गौरव जैन, मयंक जैन, दीपक जैन, सुशील कुमार, आकाश, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें