फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में 13 प्रत्याशियों ने लड़ा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव के लिए कुल 16 नामांकन फार्म जमा किए गए थे। इनमें केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने चार सेट जमा किए थे। चुनाव मैदान के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। इनमें रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, भाजपा के डॉ. सत्यपाल सिंह के अलावा सबसे अच्छी पार्टी के सलीम, निर्दलीय सुभाष, राम कुमार, उत्तर कुमार, देवेंद्र कुमार, रूबी कश्यप, खुसरो सेना पार्टी के जाफर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मोहकम पहलवान, नेशनल लोकमत पार्टी के इफ्तिकार, अखिल भारतीय लोकदल के मनोज राणा, भारतीय नौजवान दल के प्रवीण ने भी नामांकन किया है।
विज्ञापन


तीन बूथ ऐसे, जहां वीपीपैट की पर्चियों से होगी मतगणना
बागपत। जिले में तीन बूथ ऐसे भी हैं, इनकी मतगणना वीवीपैट की पर्चियों से होगी। मतदान शुरू होने से पहले इन बूथों पर मॉक पोल कराया जाता है। मतदान शुरू होने से पहले यह मॉक पोल क्लीयर कर दिया जाता है, लेकिन जिले में तीन बूथ ऐसे रहे, जहां पर मॉकपोल को डिलीट नहीं किया गया। ऐसे में डीएम पवन कुमार ने चुनाव आयोग को प्रकरण से अवगत कराया । डीएम पवन कुमार ने बताया कि इन तीन बूथों की मतगणना में पारदर्शिता बरतने के लिए वीवीपैट से होगी। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा में पांच-पांच ईवीएम की मतगणना वीवीपैट से की जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें