फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की तीन बसों में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लक्ष्य पब्लिक स्कूल के बाहर खड़ी तीन बसों में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। बसों में छात्र-छात्राएं नहीं होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। घायल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक को नींद की झपकी लगने के कारण दुर्घटना हुई।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के चांदपुर गांव निवासी दिवाकर ने बताया कि वह लखनऊ से टाटा कंपनी के ट्रक का चेचिस लेकर हरियाणा के कुंडली जा रहा था। जब वह बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लक्ष्य पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा तो उसे नींद की झपकी लग गई। इस कारण ट्रक ने डिवाइडर तोड़ कर दूसरी साइड में खड़ी लक्ष्य पब्लिक स्कूल की तीन बसों में टक्कर मार दी। हादसे में चालक दिवाकर घायल हो गया। बसों में छात्र-छात्राएं नहीं थे, जिस कारण बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। घायल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि कोई तहरीर लेकर आता है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें