फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल साक्षरता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। वनस्थली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने डिजिटल साक्षरता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली का शुभारंभ प्रबंध समिति के संजय जैन, हर्षित जैन, आशीष जैन, रोहित जैन और प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने स्कूल परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली औद्योगिक पुलिस चौकी, अमीनगर सराय रोड, गुराना रोड, बिनौली रोड, अग्रसेन मूर्ति, बाजार पुलिस चौकी, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, कोताना रोड, बड़ौली रोड, पीएन शर्मा पार्क, आवास विकास कॉलोनी से होते हुए वापस स्कूल मेें खत्म हुई। रैली के दौरान जगह-जगह पर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से बच्चों ने लोगों को संदेश दिया कि हमें भारत को एक डिजिटल देश के रूप मेें विश्व स्तर पर बनाना है। हमें सोशल नेटवर्किग का प्रयोग करना चाहिए, लेकिन दुरुपयोग नहीं। मेधावियों को प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर विक्की, रॉबिन, विपिन तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें