बड़ौत (बागपत)। बड़का हाल्ट पर रेलवे का रास्ता बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों और युवाओं ने बड़का गांव में प्रदर्शन किया। बाद मेें एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय राज्यमंत्री से मिला और जल्द से जल्द रास्ता बनवाए जाने की मांग उठाई।
बुधवार को काफी संख्या में ग्रामीण व युवा दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय चौहान के नेतृत्व में गांव में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। अक्षय चौहान ने बताया कि बड़ौत-शामली मार्ग के गांव बड़का हाल्ट पर रेलवे का रास्ता है, जो गांव से सटा है। यह पिछले 15 साल से जर्जर हालत मेें है। अंडर पास बनने के बाद जल भराव की समस्या से परेशान ग्रामीण व किसान इसका इस्तेमाल आवागमन के लिए कर रहे हैं, लेकिन मार्ग की हालत काफी जर्जर है, जिस कारण आवागमन को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मार्ग निर्माण को लेकर शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बाद मेें ग्रामीण केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से मिले और मार्ग निर्माण की मांग की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। इनमें देवेंद्र प्रकाश, हरवीर, सुनील, प्रमोद, संजीव, आकाश, दीपक, संजय, प्रवीण आदि रहे।