फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंग कमांडर की वापसी और पाकिस्तान को सिखाए सबक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल वापसी के लिए दिनभर लोग दुआ करते नजर आए। सरकार से मांग रखी कि कमांडर की सकुशल वापसी के साथ ही पाकिस्तान को सबक सिखाया जाना जरूरी है। आतंकवाद पर सरकार को सख्ती के साथ कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जगह-जगह विंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान में फंसे होने की चर्चा होती रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने देश में आपस में एकजुटता की मुहिम भी चलाई। साथ ही सरकार से मांग की कि विंग कमांडर की सकुशल वापसी होनी चाहिए। पाकिस्तान अगर उसके साथ बर्बर बर्ताव करता है तो उसे सबक सिखाया जाना जरूरी है। किसान करण पाल सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख मजबूत हुई है। पाकिस्तान ने विंग कमांडर को छोड़ने की बात कही है, लेकिन भारत को अब निर्णायक मोड़ पर आना ही होगा। आतंकवाद को पालने वाले पाकिस्तान पर ठोस निर्णय किया जाना जरूरी है। धर्मवीर सिंह, राजपाल सिंह, चंद्रपाल, राजीव कुमार, रितीश कुमार, साहब सिंह और लाल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाना चाहिए। यदि अब सरकार ने सख्ती नहीं की तो पाकिस्तान फिर से आतंकवाद को हवा देगा। प्रधान जीत सिंह ने कहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की नीति को जीत मिली है। यही वजह है कि विंग कमांडर को छोड़ने का फैसला किया गया। भारत को सख्त रवैया बरकरार रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें