बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर में लोक मंच और पुरा गांव के श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में दो कमरों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पुरा मेले की व्यवस्थाएं करने में अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोक मंच बनने से कार्यक्रमों के आयोजन में आसानी होगी।
शनिवार को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित लोक मंच के ग्रीन रूम का शिलान्यास किया। इसे अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में तैयार किया जाएगा इसे बनाने में नौ लाख रुपये खर्च होंगे। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रवि दत्त ने बताया कि तेज गति से कार्य किया जाएगा। इसके अलावा डीएम ने पुरा महादेव गेस्ट हाउस पर दो अतिरिक्त कमरों का शिलान्यास किया। जनपद में श्रावण मास की महाशिवरात्रि व फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि का विशाल मेला लगता है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल, कलक्ट्रेट प्रभारी गुलशन कुमार, उप जिलाधिकारी विवेक कुमार यादव, अमीनगर सराय के चेयरमैन मांगेराम यादव, परियोजना निदेशक एमएल पटेल, एआईजी स्टांप रामदयाल, जिला आबकारी अधिकारी राम उजागिर मौर्य, डीएसटीओ एमपी सिंह उपस्थित रहे । पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा द्वारा विधि विधान पूजा कर भूमि का शिलान्यास किया गया। रवि दत्त कुमार, इरफान अली मौजूद रहे।