फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 फरवरी को बागपत आएंगे नितिन गड़करी और योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ 20 फरवरी को बागपत आएंगे। युवाओं, किसानों और जवानों के लिए जिले से कई घोषणाएं किए जाने की संभावना है। लोकसभा चुनाव से पहले जनसभा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मलकपुर चीनी मिल के सॉफ्ट लोन मंजूर होने के अलावा यहां से जिले को गढ़ सोनीपत हाईवे के निर्माण का एलान हो सकता है।
विज्ञापन

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ 20 फरवरी को बागपत के बालैनी में आएंगे। जिला प्रशासन ने शनिवार की रात में ही कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई। खुद केंद्रीय मंत्री रविवार को जनसभा स्थल का दौरा करेंगे। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले भाजपा की जनसभा अहम होगी। शनिवार की रात में बालैनी के निकट श्रीकृष्णा कॉलेज में जनसभा की तैयारियों की गई। शनिवार को देर रात सीओ खेकड़ा राजीव प्रताप सिंह ने बालैनी में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। माना जा रहा है कि गढ़-सोनीपत हाईवे के एलान के अलावा मलकपुर मिल को सॉफ्ट लोन का एलान भी यहीं से किया जाएगा। लोन पुराना मुद्दा था, इससे किसान परेशान हैं। बालैनी के अलावा रमाला के निकट भी सभा कराने की तैयारी की, लेकिन फिलहाल बालैनी की जनसभा ही फाइनल हो सकी है। माना जा रहा है कि यहां से रमाला मिल की नई यूनिट का शुभारंभ किया जाएगा। यह भी संभव है कि प्रदेश के शहीद हुए सैनिकों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ यहां से कोई एलान करें। लोकसभा चुनाव से पहले बागपत की यह जनसभा अहम होगी।

बागपत के लिए खास होगा दौरा
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा बागपत के लिए खास होगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ, सत्यपाल सिंह का कहना है कि जवानों, किसानों और युवाओं के लिए सरकार काम कर रही है। बागपत के लिए कई विकास कार्यों को यहां शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें