फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दुष्कर्म मामले में कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में नर्सिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। दुष्कर्म के दोनों आरोपी जेल में बंद हैं। पीड़ित छात्रा परिवार सहित खेकड़ा थाना क्षेत्र में रह रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 15 अक्तूबर की रात नर्सिंग की छात्रा को बेहोशी का इंजेक्शन देकर वार्ड ब्वाय यतेंद्र शर्मा उर्फ भूरा व प्रशिक्षु फार्मेसिस्ट दिलशाद ने सामूहिक दुष्कर्म किया । पीड़ित की छात्रा की बहन ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची । सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने टीम बनाकर जांच कराई तो सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह और डॉ. भूपेंद्र की लापरवाही भी उजागर हुई । सीएमओ ने दोनों के निलंबन की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेजी, लेकिन आज तक दोनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। चार्जशीट में पीड़ित की बड़ी बहन को मुख्य गवाह बनाया। चिकित्सकों, कर्मचारियों व छात्रा के परिजनों के भी बयान दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी। दुष्कर्म के दोनों आरोपी जेल में बंद है। पीड़ित छात्र अपने परिजनों के साथ खेकड़ा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें