फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षुब्ध महिलाओं का ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गत एक साल से विधवा पेंशन न मिलने से क्षुब्ध महिलाओं ने ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन किया। ब्लाक में अधिकारियों के न मिलने पर महिलाएं तहसील पहुंची और एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को कोताना, बड़ौली, मलकपुर, जौनमाना और खेड़ी प्रधान गांव की काफी संख्या में महिलाएं ब्लाक मुख्यालय पर पहुंची और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि एक साल से उनकी विधवा पेंशन बंद पड़ी है और वे अधिकारियों के चक्कर काटते थक गई, लेकिन उन्हें पेंशन नहीं दिलाई । पति की मौत के बाद विधवा पेंशन ही जीवन व्यापन का साधन है, लेकिन उसके बंद होने के बाद काफी मुश्किलें बढ़ गई। बाद मेेें उन्होंने तहसील पहुंचकर एसडीएम आशीष कुमार को ज्ञापन देकर पेंशन दिलाने की मांग की। इस मौके पर सतीश देवी, राजकली, ओमकली, राजवती, सुमन, विमलेश, बलवीरी, रामकली आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें