फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकंदपुर और बासौली को लगेंगे विकास के पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुकंदपुर और बासौली गांव में श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के तहत विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम ने दोनों गांवों में निरीक्षण किया। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सीडीओ पीसी जासवाल, डीआरडीए के परियोजना निदेशक एमएल पटेल, डीपीआरओ संजय यादव, लघु सिंचाई विभाग के जेई विपिन त्यागी, बीडीओ छपरौली प्रेमचंद, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के जेई स्वदीप झा, एडीओ कृष्णपाल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के तहत बासौली और मुकंदपुर गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। योजना के तहत दोनों गांवों में विकास कार्य होने है। मुकंदपुर की ग्राम प्रधान के पति धर्मेंद्र ने बताया योजना के तहत गांव में खेल का मैदान, बच्चा पार्क, कंप्यूटर लैब, स्किल इंडिया के तहत फूड प्रोसेसिंग, पशु अस्पताल, जच्चा-बच्चा केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। गांव में दो तालाबों की खोदाई भी होनी है। इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। सीडीओ पीसी जासवाल ने बताया कि योजना तैयार की जा रही है। बहुत जल्दी ही निर्माण कराया जाएगा। इनके अलावा जिले के सिलाना, बरवाला सहित आठ गांव को योजना में चयनित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें