बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ग्राम्य विकास संस्थान में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन प्रशिक्षण के तीसरे दिन महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया।
डब्ल्यूएसएससीसी संस्था व पंचायत राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान मेें पांच दिवसीय प्रशिक्षण के तीसरे दिन कार्यक्रम का शुभांरभ जिला स्वच्छता भारत प्रेरक राधिका ने किया। प्रशिक्षकों ने कहा कि यदि हम लोग शरीर की सफाई रखेंगे और दूसरे लोगों को जागरूक करेंगे तो बहुत बीमारियों से बचा जा सकता है। हमारे देश में बीमारियों का ज्यादा होने का कारण जागरूकता की कमी होना है। बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद विकास खंड न्याय पंचायत ग्राम स्तर पर सभी लोगों को जागरूक किया जाएगा। राधिका ने किशोरियों को माता द्वारा पहले से ही महावारी से संबंधित जानकारी देने का आह्वान किया। इस दौरान महिला दिवस भी मनाया गया। प्रशिक्षण में एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान, सचिव रेशू, प्रियंका तोमर, प्रवेन्द्र, सुनीता, मुमताज, सुभाष बाला, श्याम, राजीव, रचना, हिमांशु, अमित, नरेन्द्र उज्जवल शामिल रहे।