बागपत। रालोद की बैठक में त्रिपुरा में लेनिन, तमिलनाडु में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और मेरठ के छोटा मवाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने की निंदा गई। इसमें वक्ताओं ने कहा महापुरूष की प्रतिमा खंडित करना लोकतंत्र को खतरा है। सरकार से ऐसे उपद्रव फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसमें योगेंद्र पाबला, अमित, जगवीर, कालू, शैलेंद्र, अजहर, शौकत, रामवीर, राजेंद्र, कपिल, जितेंद्र, दिनेश मौजूद रहे।