फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षकों को दिया बेस्ट टीचर अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। तितरोदा के ओमेगा वर्ल्ड स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बेहतर शिक्षण कार्य करने वाली महिला शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यक्रम में अंग्रेजी विषय की शिक्षिका हेमा तोमर, सामाजिक अध्ययन की रश्मि पंवार, आर्ट की शालू, हिंदी की मंजू, गणित विषय की पूनम और कंप्यूटर की सोनिया को बेहतर शिक्षण कार्य एवं अन्य सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में योगदान देने के लिए प्रधानाचार्य डॉ. आशीष कुमार और उप प्रधानाचार्य संदीप यादव ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना, लोकगीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें स्कूल प्रबंध समिति सदस्य सतीश कुमार, किरण प्रधान, प्रियंका, रेणू, पायल, मंगलेश शर्मा, शिवानी, पिंकी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें