फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का प्रतिनिधिमंडल मेरठ में कमिश्नर से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ की किनौनी चीनी मिल पर पिछले पेराई सत्र का बागपत के किसानों का करीब सात करोड़ रुपये बकाया है। भुगतान नहीं होने से किसान परेशान है। सपा नेता डॉ. कुलदीप उज्ज्वल के नेतृत्व में मंडलायुक्त से मिलने पहुंचे किसानों ने कहा कि उन्हें बेटी की शादी करनी है, लेकिन मिल ने अभी तक भुगतान नहीं किया। आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सपा नेता डॉ. कुलदीप उज्ज्वल के नेतृत्व में बागपत समिति क्षेत्र के किसान मेरठ में मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार से मिले। किसानों ने कहा किनौनी चीनी मिल ने दौराला और मलियाना समिति के किसानों का पिछले सत्र का भुगतान अक्तूबर 2017 में ही पूर्ण किया, लेकिन बागपत समिति के किसानों का करीब सात करोड़ रुपये भुगतान अभी तक नहीं किया। किसानों के साथ दोहरा व्यवहार किया जा रहा है। चीनी मिल को प्राथमिकता के आधार पर भुगतान करना चाहिए। किसानों ने कहा भुगतान नहीं होने से वह आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं। उनके साथ किसान राम कुमार, राजेंद्र कुमार, धर्मपाल सिंह, कृष्णपाल, शौराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें