फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारम्भ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

जौहड़ी स्थित बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज में मंगलवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। इसमें आसपास के कई जनपदों के 75 शूटरों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

इस का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर ने किया। उन्होंने कहा नेताजी सुभाष जैसे महापुरुषों के जीवन से युवा पीढ़ी सीख लेकर उनके आदर्शों, मूल्य व सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करें तो उन्हें हर क्षेत्र में निश्चित सफलता मिलेगी। उन्होंने जनपद की निशानेबाजी की प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन व प्रशिक्षण मुहैय्या करा मुकाम तक पहुंचाने के लिए जौहड़ी रायफल क्लब संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह के प्रयासों की सराहना की। इस चैंपियनशिप में मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, शामली, मुजफ्फरनगर सहित कई जनपदों के 75 शूटरों ने विभिन्न वर्गों में अपनी एंट्री दर्ज कराई। पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं के प्रारंभिक मुकाबले हुए। इनमें बागपत के निशानेबाजों ने बढ़त बनाई। इसमें साईं कोच नीतू श्योराण, विपिन राणा, जगवीर सिंह, सोहन पाल, मीना, बिट्टू खान, रवि जाटव, डॉ. विक्रम सिंह, संजीव तोमर, सचिन शर्मा, डॉ. प्रवेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें