बागपत। लखनऊ से भेजी कायाकल्य की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा सिल्वनगर का निरीक्षण किया। टीम में मेरठ से डॉक्टर वीपीएस कल्याणी और सहारनपुर से डॉक्टर अनवरी अंसारी शामिल रहे। टीम ने अस्पताल की साफ-सफाई से लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बातचीत की। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार त्यागी, फार्मेसिस्ट संजीव के अलावा साहब कौर, निशा और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।