बागपत। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को तीन ब्लॉक के छह गांवों में शीतकालीन भ्रमण और निरीक्षण की जिम्मेदारी दी। गांवों में विकास कार्यों की जांच करेंगे। सार्वजनिक स्थल पर शिकायतें सुनकर उनका समाधान कराएंगे।
जिले के तीन ब्लॉक के छह गांवों में एसडीएम, सीओ के लिए शीत कालीन भ्रमण और निरीक्षण के लिए दिन और तिथि निर्धारित की। निर्धारित की तिथि में अफसर गांवों में पहुंचकर भ्रमण करेंगे। जिस भी मद से गांव में विकास कार्य हुए हैं, उसका गहनता से निरीक्षण किया जाएगा। सभी की अपनी जांच रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराया जाएगा। एडीएम लोकपाल सिंह ने अफसरों को निर्देशित किया है निर्धारित की गई तिथि पर अधिकारी समय पर पहुंचकर भ्रमण करेंगे। विकास कार्यों की समीक्षा और उसके बाद में निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान तहसील, ब्लॉक, थाना स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। राजस्व, पुलिस और विकास विभाग द्वारा किए गए कार्यो का गहनता से जांच पड़ता करेंगे। जिस भी विभाग द्वारा कार्य में लापरवाही बरती गई उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। समस्त कार्यो को गंभीरता से लिया जाएगा। शासन के निर्देशों के अनुपालन में कार्य को पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
आठ जनवरी से होगी भ्रमण की शुरूआत
एडीएम ने बताया खेकड़ा ब्लॉक के खैला गांव से आठ जनवरी से भ्रमण की शुरूआत होगी। जांच रिपोर्ट दो दिन बाद अपर जिलाधिकारी कार्यालय को दी जाएगी।
इन ब्लॉक के गांवों की जांच करेंगे अधिकारी
खेकड़ा ब्लॉक के खैला को आठ जनवरी, महरमहपुर गांव में 16 जनवरी, बड़ौत ब्लॉक के गुराना गांव में 11 जनवरी, शंजरपुर कैड़वा गांव में 25 जनवरी, बागपत ब्लॉक के रामनगर में 23 जनवरी, क्यामपुर में 30 जनवरी को जांच होगी।