फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल की प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए उमडे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल की प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए उमडे़ छात्र
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक कॉलेज में बुधवार को सिविल फाइनल की प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें छात्र-छात्राएं उमड़ पड़े।
कॉलेज प्रधानाचार्य राजेश कुमार जैन ने बताया कि सिविल फाइनल की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए पहले ही कॉलेज में नोटिस चस्पा कर दिया था। बुधवार को हुई परीक्षा में कुल 116 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। उपस्थित छात्र-छात्राओं का मेरठ से आए परीक्षक एमके वाष्र्णेय ने टेस्ट लिया। टेस्ट के दौरान कई छात्र-छात्राएं संतुष्ट उत्तर नहीं दे सके। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार जैन, रणजय लांबा, मुकेश, डीके गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन


घोषित हुई तिथि
बड़ौत (बागपत)। इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विजयानंद ने बताया कि हाईस्कूल में खेल, शारीरिक शिक्षा व नैतिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा 4, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व कला की 8 व अंग्रेजी, हिंदी, गणित की 9 जनवरी को होगी। जबकि इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 4 से 5 तक चलेगी। उधर गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के निर्देशक एचएन सहाय ने बताया कि इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की 8, जीव विज्ञान व गृह विज्ञान की 9 जनवरी को होगी। उधर आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा के प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने बताया कि खेलकूद और शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा 8 व 9 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें