फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों ने डीडीओ से मांगा फंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों ने डीडीओ से मुलाकात की। खुद का व्यवसाय संचालित करने के लिए फंड से दो लाख रुपये की मांग की ताकि कच्चा माल लाकर अपना व्यवसाय चलवा सके। डीडीओ ने उन्हें नियमों की जानकारी दी और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुधवार को दाहा क्षेत्र की जय दुर्गा सहायक, दीपाली, सूरजमुखी, जय मां और साईं समूह की महिलाएं विकास भवन पहुंची। डीडीओ हुब लाल से मिली। उन्होंने शिकायती पत्र सौंप कर बताया कि वह खुद का व्यवसाय करना चाहती है। दिल्ली से कच्चा माल लाकर बुटिक और अन्य कार्य करने की इच्छुक हैं। समूहों को मिलने वाले फंड से समूह उन्हें दो लाख रुपये की मदद की जाए। इससे वह अपना और परिवार का गुजर बसर कर सके। क्षेत्र में महिला समूह सामाजिक कार्य भी कर रही है। अपने धनराशि से चक्की लगवाई गई ताकि सदस्य अपने पालन पोषण कर रही है। सबसे बड़ी बात उन्होंने इसी समूह से 10 घरों में शौचालय बनवाएं हैं जो प्रशासन के लिए भी सराहनीय कार्य है। कई महिलाओं को गुजर-बसर के लिए भैंस दिलवाई । जय दुर्गा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अंजू ने बताया कि सदस्य मिलने वाली राशि से डेयरी, बुटिक, कास्टमेटिक का दुकान खोलकर अपना गुजर-बसर कर सकती है। इसमें बीना, सविता, अंशु, ममता, मुनेश, मीना, सरला, पुष्पा, गीता, अनीता, सुमन, अलका, ईश्वरी, पूनम, इंद्रेश आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें