फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी कूद में टैगोर और गांधी हाउस ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे खेल महोत्सव में सोमवार को लंबी कूद में बालक और बालिकाओं ने भाग किया। इस दौरान लंबी कूद में टैगोर और गांधी हाउस का दबदबा रहा। इस महोत्सव में बालिका वर्ग में गांधी हाउस और बालक वर्ग में टैगोर हाउस के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
सोमवार को आयोजित खेल महोत्सव का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने किया। उन्होंने बताया सब-जूनियर बालक वर्ग की खो-खो स्पर्धा में पटेल हाउस प्रथम, टैगोर हाउस द्वितीय और नेहरू हाउस तृतीय, बालिका वर्ग की खो-खो स्पर्धा में गांधी हाउस प्रथम, नेहरू हाउस द्वितीय और पटेल हाउस तृतीय रहा। सीनियर बालक वर्ग की खो-खो स्पर्धा में गांधी हाउस प्रथम, नेहरू द्वितीय और पटेल हाउस तृतीय रहा। जबकि सीनियर बालिका वर्ग की खो-खो स्पर्धा में टैगोर हाउस प्रथम, पटेल हाउस द्वितीय और नेहरू हाउस तृतीय रहा।
विज्ञापन

सब-जूनियर बालक वर्ग के लंबी कूद में टैगोर हाउस प्रथम, पटेल हाउस द्वितीय और गांधी हाउस तृतीय रहा। जबकि सब-जूनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में गांधी हाउस प्रथम, नेहरू हाउस द्वितीय और टैगोर हाउस तृतीय रही। सीनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में नेहरू हाउस प्रथम, टैगोर हाउस द्वितीय और पटेल हाउस तृतीय रहा। जबकि सीनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में गांधी हाउस प्रथम, नेहरू हाउस द्वितीय और पटेल हाउस तृतीय रहा। संचालन रणपाल ने किया।
विज्ञापन

उधर, डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में सोमवार को शुरू हुई दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्पून रेस में कक्षा तीन में आर्यन, चार में कनक, पांचवीं में आदित्य, छठीं में ईशा तोमर, सातवीं में विनती, कक्षा आठ में आकांशा, नौ में गहना और दस में आयुषी प्रथम रही। बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में कक्षा छह में रोहन, सात में अंशुल, आठ में साहिल, नौ में हिमांशु और दसवी में लोमश प्रथम रहा। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कक्षा तीन में दिशा, चार में छवि, पांच में मानसी, छह में काजल, सात में रिया, आठ में वर्षा, नौ में छवि और दसवी में आयुषी प्रथम रही। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कक्षा छह में शुभम, सात में अंशु, आठ में साहिल, नौ में हिमांशु और दसवीं में अक्षय प्रथम रहा। जबकि बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कक्षा तीन में वैष्णवी प्रथम, चार में छवि, पांच में मानसी, छह में काजल, सात में तनु, आठ में रिया और नौ में अंजलि तोमर प्रथम रही। इससे पहले एकेडमी के प्रबंधक दिनेश शर्मा, प्रधानाचार्य केके त्यागी और मीडिया प्रभारी संदीप दहिया ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें