फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नत किस्म के बीजों से गेहूं की बुआई करें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 2700 क्विंटल गेहूं वितरण का लक्ष्य
विज्ञापन


बागपत। जिले में कृषि विभाग को 2700 क्विंटल गेहूं के बीज वितरित करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया। चार प्रजाति के बीज मुहैया कराए गए है। कृषकों को अनुदान पर वितरण किया जाएगा। अभी तक 15 क्विंटल बीज उपलब्ध हो गया है।
जिले में अधिकांश क्षेत्रों में धान की कटाई हो चुकी है। किसान गन्ने की कटाई कर रहे हैं। गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए कृषि विभाग की ओर से उन्नत बीज कृषकों को वितरित किया जाता है। इसके लिए शासन ने विभाग को 2700 क्विंटल बीज किसानों को वितरित करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि यहां पर लक्ष्य को देखते हुए शासन से 15 क्विंटल बीज मुहैया हो गया है। जिसमें डीवीडब्ल्यू-17, 17डी 2967, डीपीडब्ल्यू 621-50, यूपी 2526 प्रजाति के बीज विभाग के पास उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि किसान से उन्नत और प्रमाणित बीज विभाग से ले सकते हैं। इसकी खरीद पर उन्हें अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
डीपीआरओ से मांगी सूचना
बागपत। सुरूरपुर कलां गांव निवासी सुभाष नैन ने जिला पंचायत राज अधिकारी से चार बिंदुओं पर सूचना मांगी है। इसमें सफाई कर्मचारियों, कार्यालय के कर्मचारियों का ब्योरा, अधिकारियों के साथ संबंध करने वाले सफाई कर्मचारी के आदेशों की प्रमाणित छायाप्रति और विकास कार्य और निर्माण हेतु विभागीय नियमावली, शासनादेश और गाइडलाइन की प्रमाणित प्रति मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें