फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वामी विवेकानंद ग्राम विकास समिति चमरावल के सदस्य कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। अवगत कराया कि जांच होने के बाद भी खाद के गड्ढों की जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार बागपत को इसकी शिकायत की । उन्होंने कानूनगो और लेखपाल को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की तो सब सही मिला। अपनी रिपोर्ट विभागीय अफसरों को दे दी । इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। समिति के पदाधिकारियों ने डीएम से हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग की। डीएम भवानी सिंह खंगरौत ने एसडीएम और तहसीलदार खेकड़ा को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसमें राजेंद्र त्यागी, महानंद, कनक सिंह, केशवराज, हरपाल, शिवराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


शायर अल्लामा इकबाल की जयंती पर होगा कार्यक्रम
बागपत। अल्प संख्यक अधिकार परिषद नौ नवंबर को मशहूर शायर अल्लामा इकबाल की जयंती को विश्व उर्दू दिवस के रूप में मनाएगी। माता कॉलोनी में कार्यक्रम होगा। इसमें उर्दू प्रेमियों को इकट्ठा कराया जाएगा। यह जानकारी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शकील अहमद ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें