बागपत। शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर नारेबाजी कर शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने समायोजन, ड्रेस वितरण और मध्याह्न भोजन सहित आठ सूत्रीय ज्ञापन बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा। सभी मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन चेतावनी दी।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचे और मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा रिक्त प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों के पदों पर पदोन्नति जल्द करें। मध्याह्न भोजन से शिक्षक को अलग रखा जाए। सितंबर 2016 और जुलाई 2017 के छात्र संख्या पर ही समायोजन किया करें। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, एवं सामाजिक विषय के अध्यापकों की तैनाती की जाए। ड्रेस वितरण स्वयं सहायता समूह या विभाग द्वारा कराया जाए। 200 रुपये ड्रेस के लिए कम हैं। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों से सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन दिलाई जाए। 95 शिक्षकों को वेतन बहाल और जून माह का वेतन जल्द जारी कराया जाए। इन मांगों का ज्ञापन बीएसए को सौंपा। जल्द कार्रवाई की मांग की। आंदोलन की चेतावनी दी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का जिलाध्यक्ष विकास मलिक, राजकुमार शर्मा, हरपाल सिंह, मनोज, मौजीराम, योगेश कुमार, प्रदीप शर्मा, जयकुमार, रूपेश चौधरी, विजय विमल, लोकेश शर्मा, जितेंद्र तोमर, मनोज तोमर, भावना, वेदप्रकाश, सुशील, राजेश, राजेश, बिजेंद्र, भारत, वीरेंद्र, बिलेंद्र, कृष्णपाल मौजूद रहे।