फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ईपीई पर टेंपो पलटने से राजस्थान जा रहे मेरठ के 15 श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के लिए भी-
विज्ञापन

-ईपीई पर बड़ागांव के समीप हुआ हादसा, घायलों का निजी और जिला अस्पताल में कराया गया उपचार
फोटो नंबर 13केएआर 3
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर कार की साइड लगने से राजस्थान के भिवाड़ी में बाबा मोहनराम के मंदिर में दर्शन करने जा रहे परतापुर मेरठ के श्रद्धालुओं का टेंपाें पलट गया। इस हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनका निजी और जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

मेरठ जिले के परतापुर निवासी 15 श्रद्धालु बृहस्पतिवार रात टेंपो में सवार होकर राजस्थान के भिवाड़ी स्थित बाबा मोहनराम काली खोली मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। देर रात ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव के पास पहुंचे तो पीछे से आई कार ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान कार ने टेंपो में साइड मार दी। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टेंपो में सवार श्रद्धालु पवन, उसकी पत्नी पूजा, बेटा आर्यन, विकास, जयसिंह, उमेश, राधेलाल, पंकज समेत करीब 15 श्रद्धालु घायल हो गए। राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने घायलों को उठाकर निजी अस्पतालों में उपचार कराया, जबकि घायल पवन, पूजा और आर्यन का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार चालक का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें