बागपत। पालिका ने बुधवार को शहर के नालों की सफाई के लिए टेंडर छोड़ दिया है। 15 लाख रुपये से शहर के मुख्य नालों की सफाई कराई जाएगी। बृहस्पतिवार से नगर के नालों की सफाई का कार्य शुरू कराया जाएगा।
नगर पालिका ने बुधवार को नालों की सफाई कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। शहर के 15 नालों की सफाई के लिए नगर पालिका की ओर से 15 लाख रुपये कर टेंडर छोड़ा गया है। बृहस्पतिवार से सफाई का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ईओ ललित कुमार ने बताया कि बरसात आने से पहले प्रतिवर्ष शहर के नालों की सफाई कराई जाती है। शहर में 15 मुख्य बड़े नाले है। छोटी नालियों की सफाई कर्मियों द्वारा नियमित सफाई कराई जाती है। बुधवार को नालों की सफाई के लिए 15 लाख रुपये का टेंडर छोड़ा गया है।