फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस बनने पर सौरभ मिश्रा को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में मंगलवार को आयोजित समारोह में एमए भूगोल के छात्र सौरभ मिश्रा के भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने पर उन्हें सम्मानित किया ।
विज्ञापन

पृथ्वी भवन में समारोह में मुख्य अतिथि एसपी शैलेश कुमार पांडेय और अति विशिष्ट अतिथि एसडीएम खेकड़ा पुलकित गर्ग रहे। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि कड़ी मेहनत के साथ-साथ इंटरनेट को भी अपनी जरूरत की पढ़ाई में इस्तेमाल करें। इससे ज्ञान की वृद्धि होगी और पढ़ाई भी आसान हो जाएगी। कार्यक्रम में सौरभ मिश्रा ने अपने अनुभवों को छात्रों के बीच साझा किया और छात्रों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि मेहनत का फल जरूर मिलता है। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को सौरभ मिश्रा से सीख लेने की सलाह दी। संचालन डॉ. उधम सिंह ने किया। अध्यक्षता प्रबंध समिति के सदस्य जयपाल चौहान ने की। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष नीरज चौहान, प्रवेश आर्य, दिनेश प्रधान, जयपाल, मोनू चौहान, धारा सिंह, आनंद चौहान, अशोक चौहान, संजय चौहान, डॉ. बबली, तरुण चौहान, मास्टर सुरेंद्र, डॉ. मौज पाल, डॉ. विश्वनाथ, विवेक चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें