फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों की लिस्ट तैयार कर अपने पास रखे थानाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम पवन कुमार ने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए अधिकारी और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा लापरवाही करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पवन कुमार ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी और पुलिस बल चुनावी की तैयारी में जुट जाए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कभी भी निर्वाचन तिथि की घोषणा की जा सकती है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी की निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए उन्हें जो कार्य दिए हैं, उनका भली प्रकार से अध्ययन कर लें, ताकि निर्वाचन कार्य संपादन में कोई असुविधा न हो। निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष के साथ संपन्न कराना हम सभी का दायित्व है।
उन्होंने कहा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित थानाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्रिटिकल क्षेत्र का भ्रमण कर लें। अगर किसी क्षेत्र में कोई भी थाना अध्यक्ष लापरवाही करता है तो उसके प्रति कार्रवाई अवश्य निश्चित है। सीओ और एसडीएम भी एक साथ बैठकर संबंधित क्षेत्रों के जनमानस के साथ बैठकर एक खुली बैठक जरूर करें। सीडीओ पीसी जायसवाल, एडीएम अनिल कुमार, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, कलक्ट्रेट प्रभारी गुलशन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें