फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत । गेटवे इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अरावली हाउस विजेता रहा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि खेलकूद से नेतृत्व, सहयोग और सामूहिक रूप से कार्य करने की कुशलता एवं क्षमता का विकास होता है।
विज्ञापन

सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सत्यपाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंने तीन रंगों के गुब्बारे भी हवा में छोड़े। मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान में खेल भी कॅरियर का बेहतर विकल्प बन रहे हैं। युवा शिक्षा के अलावा खेलों में रोजाना हिस्सा जरूर लें। प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि छात्र-छात्राओं को जीवन की हर चुनौती का साहस से निर्वाह करना चाहिए। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। स्पोर्ट्स थीम डांस, जुम्बा डांस के अलावा झांसी की रानी के जीवन पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। खेलों के पहले दिन सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अरावली हाउस प्रथम, बालिका वर्ग में शिवालिक हाउस ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बालक वर्ग में हिमाद्री हाउस, बालिका वर्ग में शिवालिक हाउस ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इस दौरान पूर्व विधायक साहब सिंह, प्रबंधक कृष्णपाल सिंह, डायरेक्टर सुनील चौहान, एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान, नरेश प्रधान, ओमवीर प्रधान, आनंद चौहान, ठाकुर प्रदीप सिंह, वीरेंद्र राणा, जाट सभा के संरक्षक विनोद खेड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें