फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका वर्ग में येलो हाउस जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सेंट एजेंल्स पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन हुआ। बालक और बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले खेल गए। बालिका वर्ग का फाइनल मैच यलो हाउस ने रेड हाउस को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता को जीता। कप्तान शिवानी धामा ने विजयी गोल किया। बालक वर्ग में ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को 4-2 से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। प्रियांशु, विशेष, सुहैल, रामेश्वर ने एक-एक गोल किया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट शिवानी धामा को चुना गया। विजेता टीम को प्रबंधक अजय गोयल और प्रधानाचार्य रवेंद्र यादव ने पुरस्कृत किया। पीटीआई राजीव, संजय, प्रदीप, बबलेश, सचिन, अमित, दीपक, रोहित, आशीष, रवि, मीनाक्षी, बबीता का सहयोग रहा।
विज्ञापन


वसीमा को मिस जीजीआईसी चुना गया
बागपत। राजकीय कन्या इंटर कालेज में इंटर की छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तंबोला खेल का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि कक्षा 11वीं की छात्राओं ने सीनियर्स छात्राओं को विदाई। इस दौरान मिस जीजीआईसी वसीमा को चुना गया। द्वितीय रनरअप शिवानी सैनी ओर तृतीय अजहरा को चुना गया। अध्यापिका वंदना शर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। डॉ. ज्ञांती सिंह, राजेश, इंदू, नम्रता यादव, ओमपाल सिंह, गुलशन, अमित, चंचल, आरती मौजूद रही।

तुषार ने रजत पदक जीता
बागपत। मवीकलां गांव निवासी तुषार धामा ने दिल्ली में 18-20 जनवरी तक चली नेशनल चैंपियनशिप में 100 और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। गांव पहुंचने पर खिलाड़ी का ग्रामीणों ने स्वागत किया। तुषार ने बताया कि उसका चयन 2020 में केनिया में होने वाले खेलों के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें