फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता और पौधे मानव जीवन के लिए जरूरी : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि स्वच्छता और पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। सामाजिक संस्था ने जिस प्रकार से जिला अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया है यह सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को सामाजिक संगठनों ने नववर्ष, मकर सक्रांति एवं गणतंत्र दिवस पर पौधरोपण और स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सीडीओ पीसी जायसवाल रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे लगाने जरूरी है। पौधे के माध्यम से अस्पताल को हरा भरा किया जा सकता है। अस्पताल तो सुंदर होगा ही, स्वच्छ वातावरण भी मिलेगा। स्वच्छता और पौधरोपण आज मानव की जरूरत है। परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। सीएमओ डा. सुषमा चंद्रा व सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने कहा अस्पताल को हरा भरा रखने और स्वच्छता पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। ग्रामीण एवं पर्यावरण संस्था के सचिव कृष्णपाल सिंह ने भी पौधरोपण करने और जल की महत्व को बताया। इस दौरान सभी से पौधरोपण की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान लायंस क्लब, हरित प्राण ट्रस्ट, ग्रामीण एवं पर्यावरण संस्थान, एडीके जैन ट्रस्ट, मिशन समृद्धि, सुकून सोल्यूशंस, मवी कलां जागृति मंच के सदस्यों का सहयोग रहा। इस दौरान वीरेंद्र प्रधान, डॉ. योगेश तोमर, राजपाल शर्मा, मिशन समृद्धि संस्था के डॉ. आमोद, रामपाल प्रधान, डॉ. अशोक तोमर, मुस्तफा हैदर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें