अग्रवाल मंडी टटीरी से अपहरण कर अनुज की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे यूपी पुलिस के सिपाही दो युवकों ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। दिल्ली पुलिस का सिपाही पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर चुका है।
अग्रवाल मंडी टटीरी से 27 नवंबर को मेरठ निवासी अनुज की तीन युवकों ने अपहरण कर हत्या की। मृतक के मामा हरिओम निवासी निबाली ने दिल्ली पुलिस के सिपाही मनेाज धामा, यूपी पुलिस के सिपाही कपिल धामा निवासी निबाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । मृतक अनुज ने दोनों सिपाहियों के छोटे भाई रवि धामा की हत्या की । वह जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया हुआ। 15 दिन पहले आरोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज धामा ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने मनोज को रिमांड पर लेकर घटना का खुलासा किया। आरोपी यूपी पुलिस का सिपाही कपिल धामा और उसका जीजा अनुज पुत्र लीलू निवासी किनौनी फरार चल रहे थे। बृहस्पतिवार को फरार दोनों आरोपियों ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि यूपी पुलिस के सिपाही सहित दोनों आरोपियों ने सरेंडर किया। दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।