खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप ने कहा व्यापारियों की समस्याएं हल होगी। उन्होंने कहा व्यापारी पुलिस का सहयोग करें। इस मौके पर व्यापारियों ने सीओ से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगवाने की मांग की।
नगर के बाजार में स्थित पुलिस चौकी में रविवार की दोपहर करीब एक बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप एवं थानाप्रभारी उमेश रोरिया ने नगर के व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें सीओ ने व्यापारियों को उनकी समस्याओं का निदान कराने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने सीओ एवं थाना प्रभारी से खेकड़ा नगर में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगवाने की मांग की। सीओ ने व्यापारियों से अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाने को कहा। ताकि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में दुकानों की सुरक्षा हो सके। साथ ही सीओ ने बाजार मे रात्रि के समय गश्त बढ़ाने का भी व्यापारियों को आश्वासन दिया।
थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने कहा कि व्यपारियों को पूर्ण सुरक्षा दी जाएगी। समस्याओं का प्राथमिकता हल कराया जाएगा। व्यापारियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान डॉ. मनोज धामा, श्रेयांस जैन, अजय शर्मा, अनुज कौशिक, पुनीत शर्मा, जुगमंदर दास जैन, विनोद गुप्ता, बंटी जैन, प्रमोद गोस्वामी, चेतन चंदेला, संदीप शर्मा, अमित झा, नरेश शर्मा, दीपक शर्मा, सभासद राजेंद्र यादव, सन्नी गुप्ता आदि रहे।