फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल माजरा में धरने पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। तालाब की सफाई व अतिक्रमण हटवाने को लेकर माल माजरा के ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। उधर पंचायत विभाग के अधिकारी व जनप्रतिनिधि ग्रामीणों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान और माल माजरा गांव के संयुक्त तालाब की सफाई और अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर माल माजरा गांव में चल रहा ग्रामीणों का धरना व अनशन भी तीसरे दिन जारी रहा। बुधवार को अनशन पर बैठे अजय, वीर सिंह और सोमपाल बृहस्पतिवार को अनशन पर रहे। उधर, ग्राम पंचायत सचिव कृष्णकुमार यादव और रविंद्र यादव के साथ सहायक विकास अधिकारी (कृषि) संजय कुमार आंदोलनकारियों ग्रामीणों के बीच पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। पंचायत अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। लेकिन ग्रामीणों ने अनशन जारी रखने का निर्णय लिया। ग्राम प्रधान माल माजरा शैलेंद्र ठाकुर और जिवाना गुलियान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आदित्य सोलंकी भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे और अनशन का समर्थन किया। इस दौरान सेंसर पाल, ओमप्रकाश, विनोद, विशंभर, शौविंद्र, इब्राहिम, पीतम, हरबीर, रामदास, मदन, शिवचरण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें