फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवीकलां गांव की आंगनबाड़ी बबीता की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले की नोडल और प्रमुख सचिव की आदेश पर मवी कलां गांव की आंगनबाड़ी की पुष्टाहार में हेराफेरी के मामले में डीपीओ बीना बजाज ने सेवा समाप्त कर दी।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव एवं जिले की नोडल आराधना शुक्ला ने मवी कलां गांव में लोगों की शिकायत सुनी । इसमें महिलाओं ने आंगनबाड़ी की शिकायत कर बताया था कि गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार का वितरण नहीं किया जाता है। इसकी विभागीय स्तर से जांच कराई। इसमें आंगनबाड़ी बबीता ने कई महिलाओं और बच्चों के नाम रजिस्टर में चढ़ा रखे थे और उनको हर माह पुष्टाहार देने की पुष्टि की। वहां कई महिलाओं व बच्चों को पुष्टाहार न मिलने की बात सामने आई। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी। प्रमुख सचिव के आदेश के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी बीना बजाज ने आंगनबाड़ी बबीता की सेवा समाप्त कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी से पुष्टाहार में हेराफेरी करने में रिकवरी की जाएगी और इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें