लार्ड महावीरा एकेडमी में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
बड़ौत (बागपत)। लार्ड महावीरा एकेडमी में बुधवार को वार्षिक इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शुभारंभ किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य विक्रम डांगी और अभिषेक जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में नेहरू पटेल ने निर्धारित पांच ओवर में 25 रन बनाए। जवाब में टैगोर हाउस 24 रन ही बना सकी। दूसरा मैच गांधी हाउस और पटेल हाउस के बीच खेला गया। इसमेें गांधी हाउस की टीम ने निर्धारित पांच ओवर में 55 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटेल हाउस की टीम मात्र 28 रन बना पाई। बालक वर्ग की वालीबाल प्रतियोगिता में टैगोर हाउस प्रथम, पटेल हाउस द्वितीय और गांधी हाउस की टीम तृतीय रही।
प्रतियोगिता में पारस, उत्सव, हर्ष, कोमल, खुशी, रिया, दीपा, वंशिका, अभय, विपुल, यश, नितिन, मुस्कान, पलक, प्राची, जतिन, हिमांशु, दीपक, धु्रव, धनराज, शिवांश, चिया, रितिका, वंश, हेमंत, मुकुंद, आंचल, रेनू, अंजली, वर्षा, पीटीआई संजय तोमर, राहुल तोमर, अक्षय तिवारी, रेनू जैन, नीलम शर्मा, रंजना शर्मा, अनिल चौधरी, अजेन्द्र, विजय, निखिल जैन, अनुज मान, अभिषेक जैन का योगदान रहा।
उधर, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य अजय शर्मा और राव फारूख अहमद ने किया। जूनियर वर्ग में हुई लेमन रेस, फ्राग रेस, लंबी कूद स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं में आराध्या, मोनिस, अंशल, रितिक, ओजस्वी, हर्षी, सुहानी, अंशिका आदि को प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
--
कबड्डी प्रतियोगिता का समापन
बड़ौत। रंछाड गांव में चल रही चौधरी चरण सिंह कबडडी का बुधवार को समापन हुआ। विजेता टीम बीएसएफ दिल्ली ए और उपविजेता काकड़ा मुजफ्फरनगर रही। विजेता टीम को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता ओमवीर दरोगा ने की। संचालन पंकज ने किया। प्रतियोगिता में बेदी, जयवीर, चंद्रवीर, मुकेश, विनेश, अंकुर, अंकित, सोनू और सुबोध का योगदान रहा।