दोघट (बागपत)।
चेन्नई में चल रही प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शूट स्मार्ट शूटिंग रेंज भड़ल के अंकित ने कांस्य पद जीत कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। एकेडमी लौटने पर विधायक और ग्रामीणों ने शूटर अंकित का स्वागत किया ।
कोच अंकित राणा ने बताया कि चैंपियनशिप में एकेडमी के शूटरों ने भाग लिया। शूटर अंकित ने 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा आशुतोष, कार्तिक, पारस, सागर राणा, शुभम राणा, सागर जावला, मोहित तोमर, रितिक राणा, विशु, नीशू, वंशिका शूटरों ने नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। रविवार को एकेडमी पर लौटने पर पदक विजेता शूटर का विधायक योगेश धामा और ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस मौके पर विधायक ने निशाना साधा और सभी शूटरों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसमें चौधरी राजेंद्र, देवेंद्र प्रधान, डॉ. यशपाल, रमेश राणा, आवेश राणा, मास्टर सतवीर, जितेंद्र राणा, डॉ. विनोद राणा, रामनाथ प्रधान, पम्मी प्रधान, निश्चय प्रधान, आनंद पाल आदि रहे।