फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में 40 मिले संदिग्धों में एक को टीबी की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सक्रिय क्षय रोग खोजी अभियान के तहत चार ब्लॉक के क्षेत्रों से पहले तीन 40 संदिग्ध रोगी मिले। इनकी जांच कराई तो उसमें एक को टीबी की पुष्टि हुई। इसका उपचार शुरू कराया है। क्षय रोगी खोजो अभियान 15 सितंबर को समाप्त होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को सक्रिय क्षय रोग खोजी अभियान की शुरूआत चार ब्लॉक में की गई। बागपत में सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने टीम को रवाना किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार ने बागपत ब्लॉक के नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी में, बड़ौत में पठान कोर्ट, गुराना रोड, खेकड़ा ब्लॉक खेकड़ा क्षेत्र, रटौल, बिनौली ब्लॉक में बरनावा और बिनौली क्षेत्र में अभियान का शुभारंभ हो गया है। 1.45 लाख लोगों की जांच कराई जाएगी। पहले दिन सैकड़ों मरीजों की जांच की गई, जिसमें 40 संदिग्धों की बलगम को जांच के लिए भेजा। एक को पुष्टि हुई है। इसका उपचार शुरू किया। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए 48 टीमों को लगाया गया है । इनमें आशा, आंगनबाड़ी, सोशल वर्कर और विभागीय कर्मचारी लगे हैं। यह अभियान 15 सितंबर तक चलेगा। सभी टीमों को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देशित किया है।

अभियान में लगे कर्मचारियों को 150 रुपये प्रति दिन मिलेगा
बागपत। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि सक्रिय क्षय रोग खोजी अभियान में कार्यरत कर्मचारियों को प्रतिदिन के हिसाब से 150 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। वहीं नए टीबी के मरीज को उपचार शुरू होते ही 500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से दिया जाएगा। यह धनराशि तब तक दी जाती रहेगी, जब तक मरीज का उपचार चलेगा। भारत सरकार की निश्चय पोषण योजना के तहत एक अप्रैल से मरीजों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। जिले में 546 मरीजों को यह धनराशि निरंतर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें