फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी दफ्तर पर लगी रही फरियादियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

एसपी दफ्तर पर फरियादियों की भीड़ लगी रही। पीड़ितों ने एएसपी को ज्ञापन देकर मामलों में कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने जांच कराकर कार्रवा का आश्वासन दिया।
मोहल्ला ईदगाह निवासी शरीफ ने बताया कि एक सितंबर को वह घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान एक ईंट आकर उसको लगी। उसने पड़ोसी से शिकायत की तो पड़ोसी पांच-छह लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया था। महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें की। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एसपी से कार्रवाई की मांग की। बरनावा गांव निवासी शाहिदा ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। वह घर पर बच्चों के साथ अकेली रहती है। 14 मई की रात को वह घर में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर उससे रेप का प्रयास किया था। उसने बिनौली थाने पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया। उसके 164 सी के बयान भी दर्ज हो चुके हैं, लेकिन आज तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। एएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग में शिकायत की
बागपत। निवाड़ा निवासी शमां परवीन ने राज्य महिला आयोग लखनऊ में शिकायत कर बताया कि 29 जुलाई को वह अपने पति शहजाद के साथ कार में बैठकर रिश्तेदारी में जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही चार लोगों ने कार रुकवा कर उसके पति से मारपीट की। उसे कार से खींचकर अपनी कार में डाल दिया और रेप की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने कोतवाली में हारूण, निसार, सरवर, सावर अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में धारा 376, 511 आईपीसी बढ़ाई जाए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें